जोधपुर. शिकारपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर को तेल रिसाव के कारण आग की घटना का पता चलने पर तेल कंपनियों की दमकलो के साथ स्थानीय प्रशासन भी पूरी चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ पहुंच गया। कुछ ही क्षण में आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस और मेडिकल टीम भी तत्परता के साथ मौके पर पहुंची।
दरअसल यह एक मॉक ड्रिल थी, जिसका आयोजन इंडियन ऑयल के सालावास डिपो और एचपीसीएल की आउवा सालावास पाइपलाइन की ओर से किया गया था। मॉक ड्रिल के मुख्य अतिथि कारखाना एवं बॉयलर के उप मुख्य निरीक्षक मुकुल राजवंशी थे। मौके पर इंडियन ऑयल पाइपलाइन के मुख्य परिचालन प्रबंधक जयंत कुमार पैकरा, एचपीसीएल पाइपलाइन के आलोक सरकार, लूणी थानाधिकारी सीताराम पंवार, चिकित्सा अधिकारी लूणी दिनेश सोनी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बासनी से फायर ब्रिगेड भी आई। इंडियन ऑयल के वरिष्ठ प्रबंधक जयप्रकाश ने ड्रिल में शामिल होने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tzaWXy
0 comments:
Post a Comment