जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने सोमवार को 341 पदों के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा (एमपीईटी:2021)का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। परीक्षा शुल्क सामान्य या ओपन श्रेणी के लिए 3200 रुपए रखा गया है जो देश की दूसरी सबसे महंगी प्रवेश परीक्षा है।
प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों राजस्थान विवि जयपुर, मोहनलाल सुखाडिय़ा विवि उदयपुर, महर्षि दयानंद सरस्वती विवि अजमेर, महाराजा गंगासिंह विवि बीकानेर, जनजातीय विवि बांसवाड़ा, मत्स्य विवि अलवर, राजस्थान तकनीकी विवि कोटा सहित प्रदेश के तमाम विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का शुल्क जेएनवीयू से काफी कम है। यहां तक की दिल्ली विवि में भी केवल 750 रुपए शुल्क है। छात्र-छात्राओं से भारी भरकम शुल्क वसूलने के पीछे विवि के पास कोई तर्क भी नहीं है। दबी जुबान से स्नातकोत्तर उत्तीर्ण छात्र भी इसका विरोध कर रहे हैं। गौरतलब है कि देश की सबसे महंगी प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय विधि विवि की प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एंट्रेस टेस्ट (क्लेट)है। जिसकी सामान्य श्रेणी में फीस 4 हजार रुपए है।
5 अप्रेल अंतिम तिथि, 21-24 अप्रेल को संभावित परीक्षा
विद्यार्थी एमपीईटी:2021 के लिए पांच अप्रेल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में दो प्रश्न पत्र रिसर्च मैथेडोलॉजी व ऐच्छिक विषय का होगा। तीन घण्टे के प्रश्न पत्र में उत्तीर्ण प्राप्तांक 50 प्रतिशत रखा गया है। परीक्षा 21 से 25 अप्रेल के मध्य संभावित है। एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में 116, वाणिज्य व प्रबंधक संकाय में 31, विज्ञान संकाय में 108 और कला संकाय में 86 सीटें हैं। पीएचडी की सर्वाधिक सीटें रसायन विज्ञान में 34 और वनस्पति विज्ञान में 33 है।
अन्य विवि का प्री पीएचडी परीक्षा प्रवेश शुल्क
विवि का नाम --------- परीक्षा शुल्क
राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर -------- 2500
महाराजा गंगासिंह विवि बीकानेर -------- 1500
एमएल सुखाडिय़ा विवि उदयपुर -------- 1000
आरआरबी मत्सय विवि अलवर -------- 800
गोविंद गुरु जनजातीय विवि बांसवाड़ा ------ 600
राजस्थान तकनीकी विवि कोटा -------- 1000
(सभी शुल्क सामान्य या ओपन श्रेणी का है।)
परीक्षा शुल्क वसूली में जेएनवीयू ने देश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को पीछे छोड़ा
परीक्षा का नाम --------- परीक्षा शुल्क
आईएएस ----------- 100
आरएएस ----------- 250
केट परीक्षा ----------- 2000
आईआईटी जेईई -------- 650
नीट परीक्षा ----------- 1500
यूजीजी नेट ----------- 1000
आईबीपीएस पीओ ----------- 850
यूपीएससी आईएफएस---------- 100
एसएससी परीक्षा ----------- 100
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल ------ 400
राजस्थान पटवारी भर्ती ----------- 450
रीट परीक्षा 2021 ----------- 550
सिम्बायोसिस पुणे ----------- 1750
आईसीएआई ----------- 1500 एक ग्रुप
आईसीएसआई ----------- 1200 प्रति मॉड्यूल
(परीक्षा शुल्क सामान्य श्रेणी का है। परीक्षा शुल्क में मामूली फेरबदल संभव है।)
...................
कोविड ने बचा लिया, नहीं तो क्लेट को पीछे छोड़ते
हमने एमपीईटी परीक्षा शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। पिछले दो तीन साल से यही शुल्क है। कोविड-19 के कारण हमने परीक्षा शुल्क भी नहीं बढ़ाया।
प्रो ज्ञानसिंह शेखावत, समन्वयक (एमपीईटी), जेएनवीयू जोधपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ePSkOP
0 comments:
Post a Comment