आयुर्वेद काढ़ा पिलाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय खाण्डा फलसा में मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आयुर्वेद काढ़ा पिलाया जा रहा है। गुरुवार को सुमेर पुष्टिकर स्कूल जालोरी गेट में विद्यार्थियों को आयुर्वेद काढ़ा पिलाया गया। यह काढ़ा रोग प्रतियोगि क्षमता बढ़ाने के लिए अति उत्तम है। इस मौके डॉ. उषा अग्रवाल, डॉ. अनिता शर्मा, डॉ. प्रेमसुख, डॉ. पूजा अग्रवाल सहित कई जने मौजूद थे।

प्रदेशस्तरीय रैली में भाग लेंगे

जोधपुर. राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन व परिवहन निगम संयुक्त सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे रोडवेज कर्मचारी सिंधी कैंप बस स्टैंड से रैली निकालेंगे। प्रदेश मंत्री घनश्यामसिंह चम्पावत ने बताया कि 19 सूत्री मांगों को लेकर रोडवेजकर्मी राज्य सरकार की ओर से किए गए वादे को याद दिलाने के लिए आंदोलन का आगाज करेंगे। प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में भी रोडवेज कर्मी जाएंगा। विधानसभा के सभी विधायकों के क्षेत्रों में प्रदर्शन कर रोडवेज कर्मी अब तो जागो विधायक रोडवेज कर्मी कर रहा गुहार जैसे कार्यक्रम करेंगे। रैली में भाग लेने के लिए जोधपुर, पाली, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, सिरोही व आबूरोड से कर्मचारी बसों से जयपुर रैली के लिए रवाना हो गए है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vF7612
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment