नए बने चार्टर्ड एकाउटेंटस का सम्मान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. हाल ही में घोषित चार्टर्ड एकाउटेंट्स परीक्षा परिणाम के बाद सीए बने शहर के छात्र छात्राओं का दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउटेंट्स ऑफ इंडिया की जोधपुर ब्रांच और सिकासा जोधपुर की ओर से सम्मान किया गया। इस बार कोविड के कारण सीए परीक्षाएं दो बार नवम्बर और जनवरी में आयोजित की गई थी।
मुख्य अतिथि सतीश गुप्ता ने छात्र छात्राओं से अपने सीए जीवन के कुछ पल साझा किए। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कूंजी है। कार्यक्रम में सीए छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। आईसीएआई जोधपुर चेप्टर के अध्यक्ष बलवीर गहलोत ने कहा कि वर्तमान में युवा सीए के लिए डिजिटल अवसर उपलब्ध है। कार्यक्रम में सीकासा के ग्रीन जोधपुर और ब्लू जोधपुर के बैनर का विमोचन सतीश गुप्ता द्वारा किया गया। सभी को कम से कम एक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही पानी के संरक्षण को लेकर भी अलख जगाई गई। कार्यक्रम में आईसीएआई के स्थानीय सचिव सुरेंद्र लुणावत, कोषाअध्यक्ष अभिषेक सोनी, पास्ट चैयरमैन रितेश भुतडा उपस्थित थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fvNE10
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment