उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने दी राहत, पारा 40 डिग्री के भीतर पहुंचाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पाकिस्तान से आ रही पश्चिमी धूल भरी हवाओं में उत्तरी हवा का इनपुट मिलते ही बुधवार को प्रदेश में रात व दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ गई। समूचे प्रदेश में पारा 40 डिग्री से नीचे रहा। इससे तेज गर्मी से कुछ राहत जरुर मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहा। इसके बाद तापमान फिर से चालीस डिग्री को पार कर जाएगा।

सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान कल की तुलना में दो डिग्री से अधिक लुढकक़र 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज हवा चल रही थी लेकिन हवा में धूल होने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। दिन भर हवा बहती रही लेकिन हवा में शुष्कता अपेक्षाकृत होने से दिन का तापमान भी करीब दो डिग्री गिरकर 38.4 डिग्री पर आ गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 26.8 व अधिकतम 37.2 डिग्री रहा।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 24.5 व अधिकतम 37.6 डिग्री मापा गया। बाड़मेर में रात का तापमान 26.3 व दिन का 39.4 डिग्री रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39wyqVD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment