देणोक (जोधपुर) . ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी की दस्तक के साथ ही गांवों में बड़ी मधुमक्खियों ने छत्ते डालने शुरू कर दिए है। कई स्थानों पर मधुमक्खियों के हमले की घटना भी सामने आ रही है।
पूनासर खुर्द मे खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे उसकी जान चली गई। इसी प्रकार मंगलवार को बाबा का ओरणिया के पास रहवासी कृषि कुएं पर कृषि कार्य कर रही महिलाएं, पुरूष व उनकेआस-पास खेल रहे बच्चों पर बड़ी मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। ऐसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए।
ग्राम विकास अधिकारी रामेश्वर कुमार व जगदीश मेहरा ने बताया कि उनके कृषि कुएं पर खेजड़ी के पेड़ पर बड़ी मधुमक्खियों ने छात्ता था। दोपहर में मधुमक्ख्यिों ने महिलाओं व बच्चों व उनके पास खड़े बुजुर्ग व्यक्ति पर अचानक हमला कर दिया। इसमें एक विवाहिता, बुजुर्ग व्यक्ति व एक बच्ची पर अधिक डंक मार दिया। जिसके बाद वे घायल हो गई। उनका निजी चिकित्सालय में डॉक्टर एम एस शेख, नर्सिग कर्मी दिनेश मेघवाल ने प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दी। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि उनके कृषि कुएं गर्मियां आते ही मधुमक्खियां छत्ता डाल देती है। ग्रामीणों ने उक्त मधुमक्खियों के छत्ते को हटाने की मांग की।
मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध की मौत
देणोक. मतोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में जीरे की फसल एकत्रित कर रहे वृद्ध एक वृद्ध पर मधुक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे उसकीमृत्यु हो गई। पूनासर खुर्द निवासी अनाराम पुत्र नवलाराम जाट ने मतोड़ा थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसके बड़े पिताजी कानाराम पुत्र अजाराम जाट निवासी पुनासर खुर्द खेत में जीरे की फसल एकत्रित कर रहे थे। तभी अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। इससे वे अचेत होकर गिर गए। उनको इलाज के लिए शहर ले गये। लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PmLANM
0 comments:
Post a Comment