जोधपुर. जोधपुर में कोरोना वायरस इतनी हाहाकार तो नहीं मचा रहा, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना वायरस जोधपुर में म्यूटेशन के दौर से गुजर रहा है। कइयों की इम्यूनिटी बनी हुई है, जिनकी नहीं बनी हैं, वे लोग ही इन दिनों चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों का मानना है कि शहर जितनी हाई रिस्क वाली आबादी अपना टीकाकरण करवाएगी, उतना ही आगे वायरस कम तकलीफ देगा।
हालांकि जोधपुर में आ रहे इन दिनों ज्यादातर संक्रमित मरीज हल्की खांसी व बदन दर्द की शिकायत वाले है। ज्यादातर लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ रही है। जो सुखद संकेत है। इसका कारण लोगों में बनी इम्यूनिटी को माना जा रहा है। चिकित्सकों की सलाह हैं कि 45 से 59 आयु वर्ग और इससे अधिक आयुवर्ग के बुजुर्ग ज्यादा से ज्यादा अस्पताल पहुंच अपना टीकाकरण करवा लें, ताकि वे सुरक्षित रहे।
ये भी लक्षण हैं नए कोरोना में
जहां कोरोना अधिक फैला हैं, वहां बताया जा रहा हैं कि लोगों में तेज बुखार, कमर दर्द व पेट में मरोडे आ रहे हैं। नए लक्षण में अचानक शूगर बढऩा भी कारण माना जा रहा है। इन लोगों की शूगर को कंट्रोल करने में चिकित्सकों को पसीने छूट रहे है। हालांकि कोरोना वायरस से ग्रसित कई मरीज बाद में हार्ट बीमारी व शूगर के पेशेंट तो जोधपुर में भी बने हैं।
हल्की खांसी व हाथ-पांव दर्द की शिकायत ज्यादा
डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. नवीन किशोरिया ने बताया कि अभी आ रहे ज्यादातर रोगियों में हल्की खांसी व हाथ-पांव में दर्द की शिकायत रहती है। बुजुर्ग इतने संक्रमित नहीं हो रहे है। कई रोगियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव है, लेकिन उनका जांच में सीटी स्कोर भी 4-7 तक आ रहा है। मरीज की स्थिति भी नियंत्रण में चल रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38Trr92
0 comments:
Post a Comment