जोधपुर.
पुलिस ने एक महिला से बलात्कार और फिर यौन शोषण करने के मामले में आरोपी नानदे को गुरुवार को गिरफ्तार किया। इसी महिला से बलात्कार के आरोप में छोटे नानदे को एक अन्य थाने की पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार एक महिला ने गत १५ मार्च को अपने ही नानदे के खिलाफ बलात्कार और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया था। पति से अलग रहने वाली महिला का आरोप है कि गत २ मार्च को आरोपी ने अपनी मामी को फोन कर स्टेशन के पास बुलाया था, जहां से वह उसे होटल में ले गया था, जहां उसके साथ बलात्कार किया था। आरोपी ने पास स्थित एक अन्य होटल में महिला से दो दिन तक यौन शोषण किया। फिर वह उसे पाली व गुजरात के भरूच ले गया था, जहां शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। महिला ने जोधपुर लौटकर नानदे के खिलाफ बलात्कार व यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी नानदे को गिरफ्तार कर लिया।
महिला ने गत ३० जनवरी को एक अन्य थाने में आरोपी के छोटे भाई के खिलाफ भी बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cLkOGX
0 comments:
Post a Comment