जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के साहित्य परिषद् द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। सिनेमा और महिला विषयक व्याख्यान में मुख्य वक्ता में रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म समीक्षक एवं आलोचक अजीत राय, फ्रांस की अभिनेत्री मेरियन बोर्गो, फ्रांस के फिल्म निर्माता पियरै फिल्मोन, फ्रैंच फिल्म समीक्षक ललित राव और वरिष्ठ पत्रकार एवं रंगकर्मी सिराज सईद शामिल हुए।
अजीत राय ने फिल्म इंडस्ट्री एवं फिल्मों में महिला के स्थान एवं महिला फिल्मकारों द्वारा चुनौतीपूर्ण विषयों पर कार्य करने पर महत्वपूर्ण बातों को रेखांकित किया। ईरान, फ्रांस, यूरोप, हॉलीवुड और भारत के दक्षिणी राज्यों के फिल्म उद्योग के माध्यम से वुमन सेंट्रीक इश्यूज को व्याख्यायित करते हुए राय ने आज के दौर में महिला फिल्मकारों एवं कलाकारों को आगे आने की बात कही। मेरियन बोर्गो एवं पियरे फिल्मोंन ने राजस्थान की संस्कृति से खुद को चकित पाया। विभागाध्यक्ष प्रो. कल्पना पुरोहित ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत में प्रो. सतीश हरित और कला संकाय डीन प्रो. केएन रैगर ने अतिथियों को हस्तलिखित कार्ड एवं कविताएं भेंट की। संचालन विभाग के छात्र नायाब मेहर और नेहा रांकावत ने किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/319FOSj
0 comments:
Post a Comment