एथलेटिक्स मीट में विभिन्न प्रतियोगिताएं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
सनसिटी स्पोट्र्स एकेडमी डिगाड़ी की ओर से रविवार को एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमें अंडर-20, अंडर-18, अंडर-14, अंडर-11 कैटेगरी की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें अंडर-20 महिला 100 मीटर में कौशल्या पहले, काजल दूसरे, छात्र वर्ग में तुषार उपाध्याय पहले, भरत पर्वत सिंह तीसरे, 100 मीटर अंडर 14 छात्रा वर्ग में संगीता पहले, निरमा दूसरे व मनीषा तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर में यशवंतसिंह पहले, रामकरण दीपेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 11 में सुनील पहले, लोकेंद्र दूसरे, हाई जंप में निरमा पहले स्थान पर रही। अंडर-20 छात्र वर्ग में 200 में हीरालाल पहले व महेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकेडमी के निदेशक प्रकाश भादू ने बताया कि विजेताओं को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। आयोजन में शारीरिक शिक्षक हापूराम चौधरी, तुलसीराम, सरोज भाटी, सीमा जानादेसर, ललिता चौधरी ने योगदान दिया।
---
आदित्य ने जीता गोल्फ कप
जोधपुर।
सरदार क्लब गोल्फ कोर्स में रविवार को स्वेग एण्ड स्वीग गोल्फ कप आयोजित किया गया। गोल्फर नरेन्द्रसिंह ने बताया कि आदित्यसिंह ने खिताब जीता व डॉ प्रफुल्ल कच्छवाहा दूसरे स्थान पर रहे। लांगेस्ट ड्राइव व नियरेस्ट टू पीन के विजेता विंग कमाण्डर मनोज रहे। मैच के बाद अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
--



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tiDgNP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment