जोधपुर.
रातानाडा पुलिस लाइन परिसर स्थित ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में रविवार शाम दो युवकों ने चोरी का प्रयास कर बाथरूम में तोड़-फोड़ की। आवाज सुनकर आए पुलिस कन्ट्रोल रूम के पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ रातानाडा थाना पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार रविवार का अवकाश होने से एसपी (ग्रामीण) कार्यालय में कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं थे। सिर्फ गार्ड व पीसीआर में पदस्थापित पुलिसकर्मी ही मौजूद थे। इस बीच, शाम को दीवार फांद दो युवक अंदर एसपी ऑफिस में घुसे। वे कार्यालय परिसर में सुलभ कॉम्प्लेक्स के बाथरूम में चले गए, जहां उन्होंने एक सिंक तोड़ दिया और नल चुराने के लिए तोड़-फोड़ करने लगे। इतने में तोड़-फोड़ की आवाज सुन नजदीक स्थित पीसीआर से पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ लिया। रातानाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ थाने लाई। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक स्मैक के आदी हैं और नशे में दीवार फांद एसपी कार्यालय पहुंच गए थे। इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O2df6B
0 comments:
Post a Comment