जोधपुर.
रात्रिगश्त के दौरान शास्त्री सर्किल के पास अल-सुबह संदिग्ध हालात में घूम रही महिला पर डण्डा फटकारना शास्त्रीनगर थाने के एक एएसआइ को भारी पड़ गया, जब महिला की शिकायत पर न सिर्फ एएसआइ को निलम्बित कर दिया गया। बल्कि उसके खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी की धाराओं में रविवार को एफआइआर भी दर्ज कर ली गई।
पुलिस के अनुसार एएसआइ भगाराम शुक्रवार को रात्रिकालीन गश्त पर थे। इस दौरान शनिवार तड़के चार बजे शास्त्री सर्किल से एमडीएम अस्पताल रोड पर कचरा बीनने वाली महिलाएं संदिग्ध नजर आईं। चोरी के लिए घूमने के अंदेशे में एएसआइ ने महिलाओं को वहां से भगा दिया। इस दौरान डण्डा भी फटकारा गया। जो एक महिला के लग गया। उस समय तो महिलाएं वहां से निकल गईं। इस बीच, रविवार को रातानाडा सांसी कॉलोनी के लोग कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, लेकिन अवकाश होने से कोई अधिकारी नहीं मिला। तब वे थाने पहुंचे और एएसआइ पर महिला से मारपीट करने का आरोप लगाकर लिखित शिकायत दी। साथ ही कार्रवाई की मांग भी की।
सांसी कॉलोनी निवासी चंपादेवी पत्नी मनोज कुमार सांसी की शिकायत पर एएसआइ भगाराम के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी की धाराओं में मामला दर्ज किया। साथ ही निलम्बित करने के आदेश भी जारी किए। महिला का आरोप है कि एएसआइ ने मारपीट की थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cfY8P0
0 comments:
Post a Comment