विशेष फंड से होगा शहर में मेजर रिपेयर कार्य

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत शहर की प्रमुख सडक़ों की मरम्मत के लिए विशेष फंड का गठन किया गया है। इसमें मेजर रिपेयर कार्य होंगे। खास बात यह है कि स्वायत्त शासन विभाग ने विधानसभा सत्र पूरा होने से पहले ही इस पर काम शुरू कर दिया है। प्रत्येक जिले में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कमेटियां बनाकर प्रस्ताव मांग लिए गए हैं।
इस प्रकार होगा कार्य
- नगर निगम सीमा में 30 किलोमीटर
- नगर परिषद क्षेत्र में 20 किलोमीटर
- नगर पालिका क्षेत्र में 10 किलोमीटर सडक़ चिह्नित होगी।
पीडब्ल्यूडी करवाएगी कार्य
मेजर रिपेयर कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से करवाया जाएगा। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बनी कमेटी में नगरीय निकाय के आयुक्त या अधिशासी अधिकारी सदस्य सचिव और पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता सदस्य होंगे। खास बात यह है कि यह जानकारी जयपुर मंगवा ली गई है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि बजट घोषणा की पालना के लिए सदन के चलते हुए ही काम शुरू हो जाए। कई बार वित्तीय वर्ष समाप्ति पर होता है तब बजट घोषणाएं याद आती है। संबंधित जिला कलक्टर को पूरे जिले की रिपोर्ट बनाकर भेजनी होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P8kWIp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment