युधिष्ठिर ने जीता गोल्फ कप

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
सरदार क्लब में रविवार को महाराजा अजीतसिंह गोल्फ कप आयोजित किया गया। जिसके विजेता युधिष्ठिरसिंह रहे। ग्रोस वर्ग के विजेता श्रुतिदेवसिंह, दूसरे स्थान पर रमेशकुमार डढ़वाल, तीसरे स्थान पर परीक्षितसिंह व चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से मनोहरसिंह रामदेव व नरेन्द्रसिंह चौहान रहे। सीनियर वर्ग में करणङ्क्षसह विजेता व जितेन्द्रसिंह आउवा दूसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किए। टूर्नामेंट में 45 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
-----
धीरज राजस्थान योग टीम में चयनित
जोधपुर।
जोधपुर के धीरज शर्मा का राजस्थान टीम में चयन हुआ है। धीरज ने राजस्थान योगसना स्पोट्र्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया, जिसके आधार पर धीरज का राजस्थान की राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है।
---
जोधपुर मैन व मण्डल शाखा टीमें जीती
जोधपुर।
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के तत्वावधान में केशव एच कुलकर्णी की 100वीं जयन्ती पर पुराने रेलवे स्टेडियम में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मैचों में जोधपुर मैन शाखा व मण्डल शाखा टीमों ने मैच जीते।
संघ के मण्डल सचिव अजय शर्मा व मण्डल अध्यक्ष धर्मेश जोशी ने बताया कि पहले मैच में जोधपुर मैन शाखा ने लोको शाखा-बी व दूसरे मैच में मण्डल शाखा ने लाइन शाखा-सी को हराया।
----
फ ॉल्कन क्लब ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
जोधपुर।
फ ॉल्कन क्लब के तत्वावधान में चल रही संडे सुपर लीग प्रतियोगिता फॉल्कन क्लब ने जीती। रविवार को खेले गए फ ाइनल मैच में फ ॉल्कन क्लब ने माथुर सुपर स्टार क्लब को 21 रन से हराकर खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ ॉल्कन क्लब ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 199 रन बनाए । जवाब में माथुर स्टार की टीम 179 रन पर आउट हो गई।
मैच के बाद विजेता-उप विजेता टीमों व खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया।
---
सेपक टकरा में जोधपुर ने जीता खिताब
जोधपुर।
राजस्थान सेपक टकरा संघ व जैसलमेर जिला सेपक टकरा संघ के संयुक्त तत्वावधान में 24 वीं जूनियर राज्य स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता बाबा रामदेव विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय रामदेवरा जैसलमेर में आयोजित हुआ।
आयोजन सचिव वीरेंद्र सिंह ने बताया बालक वर्ग में जोधपुर ने स्वर्ण, झुंझुनू ने रजत तथा जयपुर व सीकर ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में जोधपुर ने स्वर्ण, भीलवाड़ा टीम ने रजत तथा जयपुर व जैसलमेर ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। डबल इवेंट में बालक वर्ग में जोधपुर को स्वर्ण, जैसलमेर को रजत तथा भीलवाड़ा व झुंझुनूं टीम ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में जोधपुर ने स्वर्ण, जालोर टीम ने रजत तथा नागौर व बीकानेर ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता।
-



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/310PPkz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment