जोधपुर. शीतला माता कागा तीर्थ ट्रस्ट की साधारण सभा का आयोजन रविवार को ट्रस्ट अध्यक्ष निर्मल कच्छवाह की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके ट्रस्ट के संरक्षक सदस्य व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत का स्वागत किया गया। सभा में आगामी शीतला माता मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में श्रद्धालुओं को मंदिर में बिना मास्क एवं सेनिटाइज किए प्रवेश नहीं देने का निर्णय लिया गया। बिना मास्क आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रस्ट की ओर से मास्क वितरण किया जाएगा। अध्यक्ष निर्मल कच्छवाह ने बताया कि दर्शनार्थियों को अलग अलग ग्रुप के रूप में प्रवेश और राज्य सरकार व जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों की पूर्ण पालना की जाएगी। दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मंदिर में मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है । सभा के अंत में सचिव देवेश कच्छवाह ने आभार जताया।कागा मेले में होगी कोरोना गाइडलाइन पालना
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uDwtzT
0 comments:
Post a Comment