जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने जिला जज तथा सीनियर सिविल जज कैडर के न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं।
रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला जज कैडर के अधिकारी संदीप कुमार शर्मा को पॉक्सो कोर्ट जयपुर जिला, सोनिका पुरोहित को पॉक्सो कोर्ट झुंझुंनू, वीरेन्द्र कुमार जसूजा को एसीबी मामलात कोर्ट संख्या दो, उदयपुर में जज नियुक्त किया गया है। इसी तरह साहब राम मोट्यार को एनडीपीएस मामलात कोर्ट, हनुमानगढ़, राज कुमार शर्मा को जोधपुर, राम सुरेश प्रसाद को प्रतापगढ़, किशन चंद को कोर्ट संख्या 1 चित्तौडगढ़़ तथा मधुसुदन शर्मा को एनडीपीएस मामलात कोर्ट संख्या दो चित्तौडगढ़़ में विशेष जज नियुक्त किया गया है। एडहॉक आधार पर सीनियर सिविल जज कैडर में पदोन्नत हुए सागर माथुर को एसीजेएम संख्या दो बालोतरा, टीना शर्मा को एसीजेएम भिवाडी, कुलदीप राव को एसीजेएम संख्या एक चित्तौडगढ़़, हेमंत जानू को एसीजेएम संख्या दो बीकानेर, चंद्र प्रकाश पाटीदार को एसीजेएम सागवाड़ा, ज्ञानेन्द्रसिंह को एसीएमएम संख्या 10 जयपुर महानगर द्वितीय तथा जाकिर हुसैन को एसीजेएम शाहबाद लगाया गया है। एक अन्य आदेश में सीनियर सिविल जज कैडर की अधिकारी अजंता अग्रवाल को एसीजेएम संख्या 3 अजमेर पर पद जल्द कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। हाईकोर्ट प्रशासन ने विभिन्न जिलों में किशोर न्याय बोर्ड में भी प्रिंसिपल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की है। उदयसिंह को सीकर, पूनम राम गोदारा को जयपुर प्रथम, विपिन बिश्नोई को बीकानेर, आंचल अग्रवाल को अलवर, संजय कुमार को उदयपुर, सोनल पारिख को कोटा, अभिषेक कुमार को जयपुर द्वितीय, श्वेता भारद्वाज को धौलपुर, देवांगिनी को अजमेर तथा कन्हैयाल पारीक को जोधपुर महानगर तथा कृष्णा गुप्ता को भरतपुर स्थित किशोर न्याय बोर्ड में प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38VJlrH
0 comments:
Post a Comment