जोधपुर. जोधपुर हॉर्स क्लब और नगर निगम उत्तर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय हॉर्स शो का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मारवाड़ी, नुकरा और सिंधी नस्ल के घोड़ों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस हॉर्स शो में देश के विभिन्न क्षेत्रों से अश्व भाग ले रहे हैं। रावण का चबूतरा मैदान पर दो दिवसीय इस हॉर्स शो के पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनों का आयोजन किया गया। घोड़ों और घोड़ा मालिकों को प्रोत्साहित करने के लिए नकद इनाम की व्यवस्था भी की गई है। नगर निगम उत्तर महापौर कुंती देवड़ा परिहार ने इसका विधिवत उदघाटन किया। इस अवसर पर शहर विधायक श्रीमती मनीषा पंवार व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र सोलंकी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्व प्रेमी सवाई सिंह की। इस अवसर पर आल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसाइटी के कर्नल उम्मेद सिंह, समाजसेवी जसवंत सिंह कच्छवाह, अश्व प्रेमी केशव नाथ जोशी, नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश सिंह तोमर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक गौरव जोशी ने बताया कि दो दिवसीय इस हॉर्स शो के दौरान पहले दिन समारोह के उद्घाटन के बाद मारवाड़ी और नुकरा व सिंधी कोल्ट हॉर्स का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद मारवाड़ी फिल्ली और नुकरा फिल्ली का प्रदर्शन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के अश्वों ने भाग लिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d3VA6F
0 comments:
Post a Comment