जोधपुर. राजकीय बालिका गृह जोधपुर में प्रवेशित एक बालिका का बाल कल्याण समिति के अथक प्रयासों से पारिवारिक पुनर्वास किया गया। समिति के अध्यक्ष डॉ.धनपतराज गुजर ने बताया कि राजकीय बालिका गृह में बालिका को पारिवारिक माहौल में रखकर काउंसलर के माध्यम से गहन काउंसलिंग की गई तो बालिका ने अपने परिवारजनों के साथ में रहकर शिक्षा ग्रहण की इच्छा जाहिर की गई। जिस पर समिति ने जिला बाल संरक्षण इकाई के आउटरीच वर्कर अर्जुनसिंह को मामले की जानकारी दी। जिस पर आउटरीच वर्कर अर्जुनसिंह ने परिवारजनों का पता लगाकर समिति को अवगत करवाया। जिस पर विभाग के कार्मिकों ने बालिका को उसके गांव ले जाकर परिवारजनों को सुपूर्द किया गया। बालिका को देखते ही परिवारजनों के आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। इस मौके समिति के सदस्य शशि वैष्णव, विक्रम सरगरा, लक्ष्मण परिहार, डॉ. सुनीला छापर, आउटरीच वर्कर अर्जुनसिंह, विभाग के कार्मिक एएनएम प्रिंयका, सिंपल गोयल मौजूद रहे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qHCJ6j
0 comments:
Post a Comment