योग के साथ दिन की सकारात्मक शुरुआत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

राजस्थान पत्रिका के 66वे स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमो की कड़ी में शनिवार सुबह की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुई। दैव योग संस्था व देव योग स्टूडियो की ओर से को सरदारपुरा स्थित चिल्ड्रन पार्क में यह अभ्यास करवाया गया। करीब एक घंटे से अधिक के योगाभ्यास में सभी ने उत्साह से भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योग से दिन की शुरुआत सकारात्मक होती है और राजस्थान पत्रिका की इस पहल पर आभार जताया।

संस्था के अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह परिहार और सचिव संदीप खनगवाल ने बताया कि योग सिर्फ बीमारी मे ही मदद नहीं करता, बल्कि एक स्वस्थ व्यक्ति के जीवन को भी सुखद बना देता है। उन्होंने पत्रिका के सामाजिक सरोकारो की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। योग शिक्षक मूलसिंह जोधा, आदित्यसिंह, दुष्यंतसिंह, विरेन्द्रसिंह, विद्या जैन, गौरी गोयल और प्रितेश शर्मा ने उद्यान में आए सभी लोगों को योग करवाया।

------

सामाजिक सरोकारों में अग्रणी

राजस्थान पत्रिका आभार है जो सामूहिक योगाभ्यास की पहल की है। सामाजिक सरोकार में हमेशा अग्रणी रहा है। योग करें और स्वस्थ रहें तो समृद्धि आएगी।

- गजेन्द्रसिंह परिहार, अध्यक्ष, दैव योग संस्थान

सकारात्मकता आती है

योग से सकारात्मकता आई है। शांति का अनुभव होता है। बेसिक से लेकर एडवांस और मेडिटेशन सुकून देते हैं।

- विद्या जैन

निरोगी रहिये

योग जीवन में अच्छी दिशा देता है। योग से जुडिय़े और जीवन को निरोगी व स्वस्थ बनाइए।

- विनयलाल चंदानी

एकाग्रता बढ़ी

योग से कई बीमारियां खत्म हुई। एकाग्रता बढ़ी है और काम करने की क्षमता भी बढ़ी है। जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।

- रेखा सोनी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eAopKv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment