प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों ने दिया महात्मा गांधी जीवन दर्शन का संदेश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयन्ती व देश की आजादी की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन के तहत दांडी मार्च दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। शुक्रवार प्रात: 8 बजे जालोरी गेट से महात्मा गांधी सीनियर सैकण्डरी विद्यालय तक प्रभात फेरी निकाली गई। सम्भागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा व जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर प्रभातफेरी का शुभारम्भ किया।
प्रभातफेरी में जिला स्तरीय समिति के संयोजक डॉ अजय त्रिवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार कलाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर सत्यवीर सिंह यादव, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अनिल व्यास, खेल अधिकारी शरद टाक व अन्य की भागीदारी रही।

बच्चों ने धरा महात्मा गांधी का रूप
प्रभातफेरी में गांधीजी का रूप धरे व धोती पहने व हाथ में लाठी लिए अनेक विद्यालयी बालक शामिल हुए जो सभी के आकर्षण का केन्द्र बने रहे। कई बच्चों के हाथों में तिरंगे झण्डे, कई के हाथों ‘अहिंसा परमों धर्म’ सत्य का प्रयोग मन में विश्वास जगाता है सत्य का प्रयोग ही सत्याग्रह है, जैसे नारे लिखी तख्तियां थी।

सर्वधर्म प्रार्थना सभा
महात्मा गांधी सीनियर सैकण्डरी स्कूल के सभागार में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। प्रार्थना सभा में नेत्रहीन विद्यालय के बालकों ने भजन प्रस्तुत किए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rJup7k
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment