ई-चौपाल में जिला कलक्टर-संभागीय आयुक्त ने किया नानण ग्रामवासियों से संवाद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा व जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बुधवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र से वीसी के माध्यम से पीपाड़ उपखण्ड के नानाण ग्राम पंचायत में आयोजित ई चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उनकी समस्याएं जानी व समाधान के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने ढाणीयों में आने जाने के कटान रास्ते की समस्या, पानी की समस्या, मिनी आंगनबाड़ी खुलवाने, डामर सडक़, व आबादी सीमा विस्तार की समस्याएं बताई। जिला कलक्टर ने सीधे संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने ई चौपाल में कहा कि व्यवस्था लोगों से सीधे संवाद करने व उनकी समस्याओं के समाधान का बेहतर प्रयास है। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिह का अच्छा प्रयास है। यह क्रम निरंतर जारी रहे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन एक महत्वपूर्ण योजना है जिससे घर-घर जल कलेक्शन दिए जाएंगे। जिला कलक्टर ने कहा कि ऐसे प्रयासों से प्रशासन व आमजन की दूरी खत्म होती है। सरपंच, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी व अन्य पंचायत से जुड़े लोग पूरी सजगता से कार्य करे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ इन्द्रजीत यादव, उपखण्ड अधिकारी पीपाड़ शहर शैतानसिंह राजपुरोहित ने अब तक किए समाधान बताए। ई-चौपाल में अतिरिक्त कलक्टर प्रथम एमएल नेहरा, एडीएम द्वितीय मुकेश कुमार कलाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास राजपुरोहित मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ODnoGK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment