जोधपुर। राज्य सरकार के गुड गवर्नेस व ई गवर्नेस के संकल्प को जोड़ते हुए जिला कलक्टर इन्द्रजीतसिंह के निर्देशानुसार ‘सेवा’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत संवाद में बुधवार को सांय साढ़े 4 बजे से करीब दो घंटे एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। संवाद कार्यक्रम में एडीएम सिटी द्वितीय सत्यवीर नेे ‘सेवा’ अभियान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ प्राप्त करें। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बलवंत मण्डा ने आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा व जांच योजना, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान 108 एम्बुलेंस सेवा, निरोगी राजस्थान के बार में जानकारी दी। साथ ही आरबीएसके सहित दिव्यांग प्रमाण पत्र, सिलिकोसिस कल्याण योजना व कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
सोशल मीडिया पर लाइव
सूचना एवं जनसम्पर्क की ओर से इस कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर लाइव किया गया। जिसके जरिये लोगों ने कार्यक्रम को सुना।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OblzRx
0 comments:
Post a Comment