सूर्यनगरी की सड़कों पर दौड़ी विरासत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका के 66 वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को जोधपुर में आयोजित विंटेज जीप-कार रैली शहरवासियों में विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। रैली में विंटेज जीपों के अलावा दशकों पुरानी कार भी शामिल हुई। राजस्थान पत्रिका की ओर से राजस्थान जीप क्लब जोधपुर के सहयोग से आयोजित रैली को शास्त्री नगर सर्किल से नगर निगम दक्षिण क्षेत्र की महापौर वनिता सेठ ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि राजस्थान पत्रिका सदैव सामाजिक सरोकार के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए हमेशा से ही महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता रहा है। विंटेज जीप-कार रैली शास्त्री नगर सर्किल से रवाना होकर जलजोग सर्किल, सरदारपुरा सी रोड, खतरनाक पुलिया, जेडीए सर्किल, भाटी सर्किल, सर्किट हाउस रोड होते हुए उम्मेद हेरिटेज मार्ग पहुंचकर समारोह में तब्दील हुई। आयोजन में फ्रेश एंड ग्रीन के गगन टाक, किशोरसिंह शेखावत, चित्तमोहन कच्छवाहा, अशोक कन्नौजिया, कुनाल धाणडिया का सहयोग रहा।

जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय क्लब
राजस्थान जीप क्लब जोधपुर के संस्थापक आदित्य सिंह जोधा ने बताया कि क्लब देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम, मातृशक्ति के सम्मान और कोरोना संक्रमण की रोकथाम के प्रति जागरूकता अभियान को लेकर लगातार सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहा है। क्लब की स्थापना 15 अगस्त को जयपुर में और 28 अक्टूबर को जोधपुर मे की गई थी। 26 दिसंबर को कोरोना जागरुकता रैली की थी। इसके अलावा 26 जनवरी को पुलिस प्रशासन के साथ सड़क सुरक्षा अभियान रैली, विश्व महिला दिवस पर 8 मार्च को भी रैली का आयोजन किया था। क्लब के कोर सदस्यों में आदित्य सिंह जोधा, नवरतन सिंह झाला,विक्रम सिंह, भवानी सिंह राठौड़, यशपाल सिंह राठौड़ व सिद्धार्थ मेहरा प्रमुख है। क्लब वर्तमान में जोधपुर के अलावा जयपुर, उदयपुर,अजमेर, बीकानेर में भी सक्रिय है।

उद्यमी लोढ़ा की 'सुरक्षित कोविड कारÓ बनी आकर्षण का केन्द्र

करीब एक वर्ष पूर्व जब कोविड ने दस्तक दी, तो इससे बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य प्रावधान लागू किए गए। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए ही शहर के उद्यमी श्रीपाल लोढ़ा ने ऐसी सुरक्षित कार तैयार कराई, जिसमें कोविड गाइडलाइन की पालना की गई और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। लोढ़ा ने लिमोजिन कार को मोडिफाइड कराकर करीब 10 फुट से ज्यादा लंबी कार तैयार कराई। इस कार में ड्राइवर व बैठने वाले के बीच में 3-4 फीट की दूरी रखी गई है।

----

शहरवासियों में चर्चा का विषय बनी जीपें व कार
राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को शास्त्री सर्किल से निकाली गई विन्टेज गाडिय़ों की रैली में कोविड कार आकर्षक का केन्द्र बनी। हर उम्र के लोगों में कोविड कार को लेकर चर्चा बनी रही। कई बच्चों ने कार में बैठकर फोटो लिए, तो कई लोगों ने कार के साथ अपनी सेल्फी ली।

................

1946 की बेंटले, इनसाइड ओपनिंग डोर---
रैली में 1946 की बेंटले कार भी शामिल है जो उद्योगपति राहुल सिघवी की है। इस कार की डोर ओपनिंग इनसाइड है। करीब 75 साल पुरानी कार होने के बावजूद स्टाइल और दमखम में आज की अन्य कारों को पीछे छोड़ती है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ साइड गियर है। बोनट काफी बड़ा है जो ब्रिटिश व शाही घरानों के जमाने की याद दिलाता है। इसका स्पीडोमीटर किलोमीटर की बजाय मील प्रति घण्टा की यूनिट के अनुसार रफ्तार बताता है।

छोटा बोनट, बॉडी भारी-

विक्रम आहूजा की करीब पांच दशक पुरानी विली कम्पनी की जीप रैली में शामिल हुई। इसका बोनट व आकार काफी छोटा है, लेकिन गाड़ी की बॉडी मजबूत व भारी है। यही कारण है कि इस पर जंग बहुत कम लगता है। गाड़ी का आकार व ऊंचाई कम है इसलिए केवल चार सीट है। पीछे फ्यूल टैंक के साथ 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से यह जीप सडक़ों पर दौड़ सकती है।

समापन पर इनका हुआ सम्मान
विंटेज जीप-कार रैली के समापन कार्यक्रम में बशीर खान, विक्रमसिंह मांगलिया-काइजर, कुलदीपसिंह, विक्रम आहुजा, रोहित मिश्रा, आदित्य सिंह जोधा, विनोद शर्मा, सत्येन्द्रसिंह, राजेन्द्रसिंह राठौड़, अल्ताफ पठान, नवरत्नसिंह झाला, यशपालसिंह राठौड़ को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान पत्रिका जोधपुर संस्करण के संपादकीय प्रभारी सुरेश व्यास सहित पत्रिका परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38CPOYt
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment