कहीं बच्चों ने दिखाई राइटिंग में स्कील तो कहीं कविताओं से मनमोहा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूरचंद कुलिश जी की जयंती पर शहर के स्कूलों में शनिवार को अनेक कार्यक्रम हुए। यूरो इंटरनेशनल स्कूल में क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी छात्रों ने पुलिस कर्मियों की निष्ठापूर्ण अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रवृत्ति की सराहना की। किस्ट्रो एस जोसेफ व नित्या सिंघल ने अंग्रेजी शब्दों लेखन कर शानदार रूप से पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की। पुलिस पर कविताएं व लेख इत्यादि लिखे। प्रिंसिपल नेहा माथुर ने बताया की कोरोना काल के दौरान पुलिस कर्मियों ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उधर, ही द शान्ति निकेतन स्कूल में शनिवार को ग्रेजुएशन डे मनाने के साथ विभिन्न कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन कैलाश मोदी ने सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन से की। इस अवसर पर बच्चों ने स्पीच,वेलकम सांग, कविताएं आदि भी पढ़ी। अंत में स्कूल की प्रिंसिपल योगेश्वरी राठौड़ ने सभी बच्चों को ग्रेजुएट होने की बधाई दी और सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों को धन्यवाद दिया। इसके बाद बच्चों के लिए राइटिंग स्कील की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। स्टाफ ने सभी को सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजेशन व मास्क आदि पहनने के लिए प्रेरित किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3903Nb2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment