कम्पनी सचिवों से कहा, पारदर्शिता से काम करो, कुछ भी छिपाओ मत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश के रजिस्ट्रार ऑफ कम्पनीज यूएस पटोले मंगलवार को जोधपुर आए। यहां भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान जोधपुर चेप्टर की ओर से आयोजित एक दिवसीय सेमिनार में कम्पनी सचिवों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करें। कुछ भी छिपाएं नहीं, तब रजिस्ट्रार ऑफ कम्पनीज की ओर से उन्हें कोई समस्या नहीं आएगी।
सवाल-जवाब सत्र में पटोले ने जोधपुर के कम्पनी सचिवों की कई समस्याआें का समाधान किया। सेमिनार के मुख्य अतिथि मुख्य उद्योगपति सुरेश राठी ने कहा कि वे शहर के कंपनी सचिवों के लिए उतरदायी है और भविष्य में आवश्यकता पडऩे पर अपने संस्थान में रोजगार के अवसर प्रदान करेंग। उद्योगपति निर्मल भंडारी, जोधपुर चेप्टर अध्यक्ष केशव राठी, सचिव दीपक केवलिया ने भी संबोधित किया। सीडीएसएल के क्षेत्रीय निदेशक यशवंत गुप्ता और उत्तरी भारतीय क्षेत्रीय परिषद के पूर्व अध्यक्ष सीएस सुरेश पांडे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित किया गया।

25 महिला कम्पनी सचिव पर मैगजीन
महिला दिवस के मौके पर जोधपुर की मुख्य 25 महिला कंपनी सचिवों की सफल यात्रा पर मैगजीन का अनावरण किया गया। इसमें शहर की वरिष्ठ महिला कंपनी सचिव नीलम भंडारी, पूजा चंदानी, आशिमा सुखानी, आरजेएस में चयनित हुई रोजी कंसारा और मोक्षदा नादेड जैसी महिलाओं के जीवन पर लिखा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OwjoHT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment