डॉ. कृति भारती को प्राइड ऑफ द नेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ. कृति भारती को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में रिस्पेक्ट इंडिया के प्राइड ऑफ द नेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2021 से नवाजा गया।

रिस्पेक्ट इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रिस्पेक्ट इंडिया के नेशनल चेयरमैन शिक्षाविद निर्मल गहलोत ने सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. भारती को बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की अनूठी साहसिक मुहिम के लिए नामित किया। उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल बीपी सिंह और सांसद मनोज तिवारी सहित अन्य हस्तियों ने सम्मान से नवाजा।
डॉ. भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाकर अनूठी पहल की थी। हाल ही में अमेरिका की चॉकलेट कंपनी ने फोटो व साहसिक मुहिम को चॉकलेट कवर पर चित्रित किया। उन्होंने अब तक 41 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाए हैं। जिसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स, वल्र्ड रिकॉड्र्स इंडिया, इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स व अन्य में शामिल किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3v5PQS9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment