शहर के बाहर जाकर आ रहे यात्री ला रहे कोरोना, दो संक्रमित महिलाओं की हुई मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर शहर में बाहर से आने वाली यात्री भी कोरोना ला रहे हैं, जो खतरे का संकेत हैं। इसमें मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद से लौटे यात्रियों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को कोरोना मिला है। इन यात्रियों में मिले कोरोना को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभिन्न जगहों पर भ्रमण करने गए आइआइटी स्टूडेंट्स में भी कोरोना मिला है।

एम्स जोधपुर में गत गुरुवार को जोधपुर निवासी आनंद कंवर ( 53) का निधन हो गया। यहीं गत शुक्रवार को विश्नोई की ढाणी धवा लूणी निवासी मोहनदेवी (45) का निधन हो गया। प्रशासन अभी भी कोरोना की लोकल रिपोर्ट में मौतों का जिक्र नहीं दे रहा है। कई प्रकार की जानकारियां छिपा रहा है।

14 नए संक्रमित मिले और 19 डिस्चार्ज

शहर में शनिवार को 14 नए संक्रमित मिले और 19 रोगियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज दिया गया। प्रतापनगर, शहर परकोटा, मधुबन में 2-2, महामंदिर, शास्त्रीनगर, मसूरिया, रेजिडेंसी, बीजेएस जोन में 1-1 संक्रमित मिला है। बनाड़ ( मंडोर)-2 और सालावास ( लूणी) में 1 संक्रमित सामने आया है। मार्च महीने के 13 दिनों में 217 संक्रमित रोगी सामने आ चुके हैं और 3 मौत हो चुकी है। अब तक 61499 रोगी संक्रमित और 925 की मौत हो चुकी है।

5073 लाभार्थियों को लगी कोविड वैक्सीन की पहली डोज

आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि शनिवार को कोविड टीकाकरण के लिए जोधपुर में 104 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर 5073 लाभार्थियों को कोविड की प्रथम डोज लगाई गई। जिसमें से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 4135 लाभार्थी एवं 45 से 60 आयु वर्ग वाले गंभीर बीमारियों से ग्रसित 535 पात्र लाभार्थियों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि साथ ही वंचित रहे 174 स्वास्थ्यकर्मी व 229 फ्रंटलाइन वर्कर को प्रथम डोज लगाई गई। वही 1128 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OOgluX
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment