शहर में पहली बार रीफ फेस्टिवल 20 से

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. रिफ फि ल्म क्लब और फेडरेशन ऑफ फि ल्म सोसाइटीज ऑफ इंडिया की ओर से मान्यता प्राप्त राजस्थान इंटरनेशनल फि ल्म फेस्टिवल का सातवां संस्करण 20 से 24 मार्च तक जयपुर व जोधपुर में आयोजित होगा। फेस्टिवल में सामाजिक सरोकारों से जुड़ी 80 से अधिक फि ल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शिरकत करेगी। संस्था के संस्थापक सोमेंद्र हर्ष ने पत्रकारों को बताया कि अब तक छह राजस्थानी इंटरनेशनल फि ल्म फेस्टिवल का आयोजन जयपुर में किया जा चुका है। पहली बार जोधपुर में इतने बड़े स्तर पर फि ल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर में फेस्टिवल का आगाज 20 मार्च को और 21 मार्च से 24 मार्च तक शास्त्रीनगर स्थित मिराज बाईस्कोप सिनेमा में कुल 77 फि ल्मों का प्रदर्शन होगा। सुबह 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक दर्शकों के लिए यह सभी शो नि:शुल्क होंगे। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दर्शकों का प्रवेश दिया जाएगा। सभी फि ल्मों के पीछे सामाजिक सरोकारों से जुड़ा एक संदेश होगा। फि़ल्म के बाद यूनिट मेंबर मौजूद रहेंगे जो प्रदर्शित फि ल्म के बारे में विस्तार से जानकारी व संदेश को भी बताएंगे।

10 से अधिक भाषाओं में होगा फि ल्मों का प्रदर्शन
फेस्टिवल कन्वीनर अंशु हर्ष ने बताया कि पांच दिवसीय फेस्टिवल में कुल 86 फि ल्मों का प्रदर्शन होगा जिसमें हिंदी, राजस्थानी,अंग्रेजी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, हरियाणवी, सिंधी और आसामी भाषा की शार्ट, डाक्यूमेंट्री, एनीमेशन, फ ीचर, रीजनल, राजस्थानी म्यूजिक एल्बम दिखाई जाएगी। प्रतिदिन फिल्मों व पर्यटन व संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर टॉक शो आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल में एक भी राजस्थानी फिल्म शामिल नहीं हो सकी है।

समापन समारोह मेहरानगढ़ में
फेस्टिवल का समापन समारोह 24 मार्च को मेहरानगढ़ में आयोजित होगा जिसमें संगीतकार दिलीप सेन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, फिल्म निर्देशक ओम छंगाणी को प्राइड ऑफ राजस्थान, ओम पुरी फ ाउंडेशन और रिफ की ओर से अभिनेता यशपाल शर्मा को कॉमन मैन इन सिनेमा तथा फ्रेंच फि़ल्म लेखक, निर्देशक, निर्माता पियरे फि ल्मोंन को अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में योगदान के लिए ऑनरेरी अवार्ड फ ॉर एक्सीलेंस इन इंटरनेशनल सिनेमा से सम्मानित किया जाएगा।

फेस्टिवल में अनूप जलोटा, निर्माता निर्देशक राहुल रवैल, संगीतकार व गायक अनंत महादेवन, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, टूटू शर्मा, अभिनेता अनूप सोनी,अशोक सर्राफ, श्रेयस तलपडे, रंजीत कपूर, पंकज त्रिपाठी, सतीश कौशिक, मनोज जोशी, सिंगर जसपिंदर नरूला आदि को आमंत्रित किया गया है।

सिनेमा ऑन व्हील्स का होगा अनूठा प्रयोग

ग्रामीण इलाकों के सुदूर क्षेत्रों में बैठे ग्रामीणों के लिए सिनेमा ऑन व्हील में विशेष रूप से तैयार एलईडी वाहन को अलग.अलग क्षेत्रों में भेजा जाएगा और इसमें प्रतिदिन 9 शो प्रदर्शित किए जाएंगे। फेस्टिवल में 2 मिनट की शॉर्ट मूवी से लेकर करीब ढाई घंटे की बड़ी मूवी का प्रदर्शन किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OvWAZd
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment