जोधपुर।
शहर की संकरी गलियों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने को लेकर नगर निगम उत्तर में एक अनूठा प्रयास किया है। भीतरी भाग में जहां ऑटो टिपर नहीं जा सकता है वहां विशेष रूप से तैयार करवाई गई बाइक कचरा संग्रहण करेगी। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि शहर के अधिकांश क्षेत्रों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य हो रहा है। जोधपुर शहर की बसावट काफी पुरानी है और कई ऐसे क्षेत्र हैं जो पहाड़ी पर या तंग गलियों में बसे हुए हैं। इन क्षेत्रों में कचरा संग्रहण करने के लिए ऑटो टिपर वाहन नहीं जा सकते। इसलिए यह प्रयोग किया गया है।
तोमर ने बताया कि स्टर्लिंग टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज कंपनी के साथ मिलकर कचरा संग्रहण करने के लिए विशेष रूप से बाइक तैयार करवाई है। इस बाइक पर पीछे बड़ा डस्टबिन लगाया गया है, जिसमें नगर निगम का सफाई कर्मचारी व एक हैल्पर घर-घर जाकर कचरा संग्रहण करेंगे और डिब्बा भरने के बाद वह उसे ऑटो टिपर में लाकर खाली करेगा। यह सेवा फिलहाल प्रयोग के तौर पर पुराना वार्ड नंबर 13 में शुरू की गई है। तोमर ने कहा कि अब तक ऐसे स्थानों में गधों के माध्यम से कचरा संग्रहण करवाया जाता था, लेकिन इससे सफाई व्यवस्था माकूल नहीं हो पा रही थी। इसी को लेकर यह शुरुआत की गई है। प्रयोग सफल होने के बाद सभी वार्ड में इसे लागू किया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qJa00Z
0 comments:
Post a Comment