कोरोना के 27 नए केस मिले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना रोगियों की संख्या में कम और ज्यादा आने का सिलसिला बरकरार है। वहीं गुरुवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 27 नए रोगी सामने आना बताया है। यकायक बढ़ी रोगियों की संख्या ने सभी को चौंका दिया है। जबकि इससे पहले गत 17 जनवरी 35 संक्रमित सामने आए थे। इसी माह की 6 मार्च को 25 रोगी संक्रमित मिले थे।
जोन अनुसार शहर परकोटा-मसूरिया से 2-2, महामंदिर-बीजेएस से 1-1, शास्त्रीनगर-मधुबन जोन से 5-5 व रेजिडेंसी जोन में 4 संक्रमित मिले है। बनाड़ ( मंडोर) ब्लॉक में 5, बिलाड़ा-बावड़ी ब्लॉक से 1-1 संक्रमित सामने आया हैं। 16 रोगियों को डिस्चार्ज किया गया है। इस माह के 12 दिनों में 203 संक्रमित रोगी सामने आ चुके हैं और 1 मौत हो चुकी है। अब तक 61485 रोगी संक्रमित और 923 की मौत हो चुकी है।

6682 लाभार्थियों को लगी कोविड वैक्सीन की पहली डोज

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कौशल दवे ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 टीकाकरण के लिए जोधपुर में 114 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर 6682 लाभार्थियों को कोविड की प्रथम डोज लगाई गई। जिसमें से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 5532 लाभार्थी एवं 45 से 60 आयु वर्ग वाले गंभीर बीमारियों से ग्रसित 569 पात्र लाभार्थियों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि साथ ही वंचित रहे 218 स्वास्थ्यकर्मी व 363 फ्रंट लाइन वर्कर को प्रथम डोज लगाई गई। वहीं 1454 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qH4Wu2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment