किसानों ने किया होली का आगाज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. धुंधाड़ा क्षेत्र के किसानों ने सफेद धोती, सफेद कुर्ता, पैरों में घुंघरू बांध हाथों में दुपटा और चंग की थाप पर जोरजी चांपावत घोड़ा बाजारां में खडि़या रे फाग गीत गाते होली का आगाज किया। वहीं महिलाओं ने ताल से ताल के साथ लूर नृत्य कर समा बांधा। जिसे देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। कस्बे के वडेरा गेट से किसानों का जत्था चंग की थाप पर फाग गीत गाते हुए रवाना हुआ। जत्था बस स्टैंड, शनिश्चरजी का थान, मुख्य बाजार होते हुए कोट चौक पहुंचा जहां पर किसानों ने जमकर फाग गीतों के साथ नृत्य किया। सुबह से दोपहर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। किसान जत्थे का व्यापारियों व ग्रामीणों ने समाज सेवी अजयसिंह के नेतृत्व में पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम को देखने धुंधाड़ा सहित आस-पास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण पहुंचे। किसानों ने सफेद धोती, सफेद कुर्ता, पैरों में घुंघरू बांध हाथों में दुपटा और चंग की थाप पर जोरजी चांपावत घोड़ा बाजारां में खडि़या रे फाग गीत गाते होली का आगाज किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rYzIzO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment