मंत्री शेखावत ने स्ट्रीट एनिमल एवं पक्षियों की सेवा कर रहे स्टूडेंट्स का उत्साह बढ़ाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर प्रवास के दौरान गुरुवार को निवास स्थान पर आमजन से मुलाकात की। उन्होंने करीब पांच घंटे तक लोगों की समस्या जानी और निवारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों से बात कर निर्देश दिए।
डू लिटल वेलफेयर सोसायटी के युवा प्रतिनिधि व स्टूडेंट्स का प्रतिनिधि मंडल शेखावत से मिलने पहुंचा। सोसायटी के बैनर तले स्कूल एवम कॉलेज स्टूडेंट्स असहाय श्वान व बीमार जानवरों की सेवा कर रहे हैं। गर्मी आने के साथ ही अब पक्षियों के पानी के परिण्डे लगाने का संकल्प लिया है। शेखावत ने छात्रों के कार्यों की सराहना की। एक परिंडा अपने निवास के बाहर बांध मुहिम की शुरुआत की। इस मौके पर काव्य पुरोहित, मधुरम व्यास, ज्योत्सना शर्मा, मुस्कान अरोड़ा, विशालाक्ष कंसारा, मनन जालानी, श्रुति शर्मा व अन्य मौजूद रहे। शेखावत ने महिला पीजी महाविद्यालय के प्रोफ़ेसर इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ एस.पी. व्यास द्वारा लिखित पुस्तक वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट बुक का विमोचन भी किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मनोरमा उपाध्याय भी मौजूद रही।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sOu0AD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment