जोधपुर. ग्राम पंचायत स्तर पर वैक्सीनशन सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने कहा कि बुधवार को जिले की 178 सेशन साइट्स पर 19,718 लाभार्थियो का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कौशल दवे ने बताया कि बुधवार को कोविड टीकाकरण जोधपुर में ग्राम पंचायत स्तर व नियमित सेशन साइट्स सहित कुल 178 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर 13,619 लाभार्थियों को कोविड की प्रथम डोज लगाई गई। जिसमें से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 12,430 लाभार्थी एवं 45 से 60 आयु वर्ग वाले गंभीर बीमारियों से ग्रसित 997 पात्र लाभार्थियों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि साथ ही वंचित रहे 134 स्वास्थ्यकर्मी व 58 फ्रंटलाइन वर्कर को प्रथम डोज लगाई गई। वही पंचायती राज के अधीन फ्रंटलाइन वर्कर सहित 6099 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई लगाई। इस प्रकार बुधवार को 19,718 लाभार्थियो को प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। वहीं राजस्थान शिक्षक एंव पंचायती राज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संतोकसिंह सिनली ने टीकाकरण करवाते हुए सभी कर्मचारियों व आमजन से अपील की है कि इस टीकाकरण से किसी भी प्रकार की घबराहट या परेशानी नहीं होती हैं।
16 नए कोरोना संक्रमित मिले
जोधपुर में बुधवार को विभिन्न माइक्रोबायोलॉजी लैब ने 16 नए संक्रमित बताए। वहीं 12 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज दिया गया। मार्च माह के 17 दिनों में 281 संक्रमित रोगी सामने आ चुके हैं और 5 मौत हो चुकी है। अब तक 61563 रोगी संक्रमित और 927 की मौत हो चुकी है। जोन रिपोर्ट में शहर परकोटा-2, मसूरिया-शास्त्रीनगर से 3-3, मधुबन जोन से 5 और रेजिडेंसी जोन से 1 संक्रमित सामने आया। बनाड़ ( मंडोर ) व बिलाड़ा ब्लॉक में 1-1 संक्रमित मिला।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lse6d2
0 comments:
Post a Comment