जोधपुर. जिले की ग्रामीण क्षेत्र की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन योजना को पंख लग गए है। इस महत्वाकांक्षी योजना में धरातल पर काम शुरु हो गया है। 2024 तक ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में पेयजल आपूर्ति के लिए गांव की आंतरिक वितरण प्रणाली का संचालन व संधारण कार्य के लिए जिले भर में 1836 ग्राम पानी समिमियों का गठन हो गया है। पेयजल आपूर्ति के लिए 160 योजना स्वीकृत हो गई है। इसमें से 73 योजनाओं के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जून 2021 तक व 87 योजनाओं के तहत फरवरी 2022 तक जिले के एक लाख 16 हजार 948 घरों में पेयजल आपूर्ति शुरु हो जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियात्रिक विभाग ने इस योजना पर काम करना शुरु कर दिया है। गौरतलब है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 2024 तक जल जीवन मिशन योजना में 3 लाख 75 हजार घरों में जलापूर्ति के लिए पानी का कनेक्शन करने का लक्ष्य है। ग्राम पानी समितियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति होगीजल जीवन मिशन योजना के तहत जिले में 1836 ग्राम पानी समितियों का गठन किया गया है। प्रत्येक ग्राम की समिति को अलग से बैंक खाता का संधारण करना होगा। जिसमे पेयजल योजना के तहत आय व खर्चा का हिसाब किताब रखना होगा। गांवों की आंतरिक जल वितरण प्रणाली का संचालन ग्राम पानी समितियों के माध्यम से होगा। जिले के प्रत्येक गांव तक जलदाय विभाग पानी की आपूर्ति करेगा। इसके बाद ग्राम में पेयजल की आपूर्ति ग्राम पानी समितियों के माध्यम से ही होगा।
197 गांवों में फरवरी 2022 तक पानी मिलना शुरु हो जाएगा
जन स्वास्थ्य अभियात्रिक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 160 योजनाओं की स्वीकृति जारी हो चुकी है। इस योजना में भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 31 गांव, बिलाड़ा के 55, लोहावट के 6 लूणी के 50, औसियां के 24 व शेरगढ़ के 31 गांवों में जून 2021 व फरवरी 2022 तक पानी मिलना शुरु हो जाएगा। 160 योजनाओं की स्वीकृत हो चुकी हैजिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 2024 तक जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने की योजना है। इस योजना के तहत 160 योजनाओं की स्वीकृति जारी हो गई है। विभागीय अधिकारियों ने इस योजना पर काम करना शुरु कर दियागया है। इसमें 197 गांवों को जून 2021 व फरवरी 2022 तक पानी मिलना शुरु हो जाएंगी।
इस योजना में जिले भर में करीब 1836 ग्राम पानी समितियों का गठन कर दिया गया है।
जगदीश प्रसाद शर्मा, अधीक्षक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियात्रिक विभाग वृत जोधपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38t3EMV
0 comments:
Post a Comment