जेडीए ने रिंग रोड सीमा से हटाया अतिक्रमण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सोमवार को रिंग रोड जैसलमेर बाइपास 12 मील पर के समीप अतिक्रमणों को ध्वस्त किया।
उपायुक्त पश्चिम नीरज मिश्र के निर्देशन में दस्ते ने सोमवार को कार्रवाई की। अतिक्रमी ने स्वयं ही हटाने की बात कही तो उसे 7 दिन का समय दिया गया। तहसीलदार मोहित आसिया, प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत, थानाधिकारी राजीव गांधी नगर थाना मय पुलिस जाब्ता, प्रवर्तन निरीक्षक संतोष पंवार, अनिल शर्मा, पटवारी अमृतलाल गुजर, एनएचएआई के अधिकारी व अन्य मौजूद थे।
कॉलोनियों पर सख्ती ठंडे बस्ते में
शहर के आस-पास बिना अनुमति कॉलोनियां खड़ी करने वालों जेडीए ने एक सप्ताह सख्ती दिखाने के बाद उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। करीब 10 से ज्यादा खसरों की 100 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनियां चिह्नित है। जेडीए ने वहां जाकर काम तो रुकवया, लेकिन इसके आगे कोई कार्रवाई नहीं बढ़ाई। न तो प्लानिंग किए स्थान को फिर से समतल किया गया है और न ही अतिक्रमण करने वालों पर किसी प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। कृषि भूमि और कुछ स्थान पर तो जेडीए की भूमि पर ही कॉलोनियां काटी जा रही है। गौरतलब है कि जोधपुर राजस्व गांव के खसरा संख्या 632/368, 632/37 खसरे, नादड़ी के खसरा नम्बर 79, बावड़ी से अणवाणा रोड पर खसरा संख्या 806, 806/1, 807/1 और 807/10, बनाड़ से नान्दड़ा कलां रोड पर खसरा नम्बर 278, 286/1/1 और नागौर रोड पर भी अवैध कॉलोनियां चिह्नित की गई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pCUrs7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment