जोधपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहा कि देश भर के किसान काले कानून के विरुद्ध लामबंद हैं, लेकिन केंद्र की हठधर्मी सरकार चन्द लोगों को फ ायदा पहुंचाने पर आमादा है। केंद्र सरकार की संवेदनहीनता की ये पराकाष्ठा है। गहलोत शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस के आह्वान पर किसान समर्थन में निकाली गई रैली के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
वहीं शहर जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सईद अंसारी ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर चल रही है। पूर्व प्रवक्ता डॉ. अजय त्रिवेदी और निवर्तमान महासचिव आनंद सिंह चौहान ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से यह रैली आरंभ की गई, जिसका समापन नई सड़क चौराहा पर राजीव गांधी प्रतिमा के समीप हुआ। रैली पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, उत्तर नगर निगम महापौर कुंती देवड़ा, श्रवण पटेल, विशाल जांगिड़, राहुल पाराशर, रमेश बोराणा, शांतिलाल लिम्बा, मेहराज अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष लियाकत अली रंगरेज सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qDsaSu
0 comments:
Post a Comment