बज गया स्वच्छता सर्वेक्षण का बिगुल, एक माह तक करेंगे लोगों को जागरूक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। नगर निगम उत्तर में बुधवार से स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 अभियान का आगाज किया गया। मंडोर स्थित अमृतलाल गहलोत चैनपुरा स्टेडियम में स्वच्छता सैनिकों का सम्मान महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा परिहार के मुख्य आतिथ्य में हुआ। आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी, अतिरिक्त उपायुक्त बजरंग लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नाट्य कलाकारों ने स्वच्छता का संदेश प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा परिहार ने कहा कि आगामी दिनों में स्वच्छता सर्वेक्षण होने वाला है और इस बार नगरनिगम उत्तर को टॉप फाइव सिटी में सम्मिलित करने का लक्ष्य है। उत्तर निगम पिछले एक माह से पूरी मुस्तैदी के साथ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास में जुटा है। 5 शहरों में शामिल करने में सफल होंगे। उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में हमारे स्वच्छताकर्मी जिस मुस्तैदी के साथ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाते हैं। इस अवसर पर एसई पीएस तंवर, एसबीएम प्रभारी एक्सईएन संजय पुरोहित, स्वास्थ्य अधिकारी सचिन मौर्य, एईएन अंकित पुरोहित, परिणीता सामरिया मौजूद थे।
ऑटो टिपर से बनाया एसएस 2021 का लोगो

नगर निगम उत्तर की ओर से आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के शुभारंभ कार्यक्रम में ऑटो टिपर के माध्यम से बना गया स्वच्छता सर्वेक्षण का लोगों आकर्षण का केंद्र रहा। 3 हजार से अधिक कर्मचारियों ने आकृति बनाई।

इनका हुआ सम्मान
नगर निगम उत्तर के 35 सेक्टर प्रभारियों एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्कूल, स्वयंसेवी संस्था, हॉस्पिटल व सरकारी कार्यालयों का भी सम्मान किया गया। वैदिक कन्या सीनियर सैकंडरी विद्यालय, बांगड चौक, डॉ. बी. आर. अंबेडकर सीनियर सेकंडरी विद्यालय, महालक्ष्मी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोना मेडीहब पावटा, श्रीराम हॉस्पिटल, महामंदिर, राजकीय सेटेलाइट हॉस्पिटल मंडोर, संभली ट्रस्ट का सम्मान किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aVa1c7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment