जोधपुर.
झंवर थाना पुलिस ने हिंगोला गांव स्थित मकान में चोरी के मामले का खुलासा कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सोने व चांदी के आभूषण और चांदी के बर्तन बरामद किए।
थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि हिंगोला गांव निवासी बजरंगसिंह राजपुरोहित के सूने मकान के गत 1 दिसम्बर की रात ताले तोड़कर लोहे के बक्सों से सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन चुरा लिए गए थे। 3 दिसम्बर को चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। मौके से मिले सुरागों के आधार पर संदिग्धों से जांच की गई।
इस आधार पर बालेसर में दुगर गांव निवासी चैनाराम उर्फ सेडी पुत्र बासाराम उर्फ सरदारराम लोहार, शेराराम पुत्र जगाराम भील और तुलेसर चारणान निवासी हड़मानराम उर्फ रामजीवन पुत्र पन्नाराम सोनी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड लिया गया है। इनकी निशानदेही से सोने-चांदी के आभूषण व चांदी के बर्तन बरामद किए गए हैं।
महिला की भूमिका की जांच
पुलिस का कहना है कि सूने मकान में चोरी करने के संबंध में गांव की एक महिला की भूमिका सामने आई है। जिससे पूछताछ की गई। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं, चोरी के अन्य सामान व जेवर बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3p9Vu1m
0 comments:
Post a Comment