़सूर्यसप्तमी को हुए धार्मिक अनुष्ठान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के आराध्य सूर्यदेव की आराधना का पर्व सूर्य सप्तमी शुक्रवार को श्रद्धा-भक्ति के माहौल में सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। राजस्थान शाकद्वीपीय ब्राह्मण संघ व राजस्थान शाकद्वीपीय ब्राह्मण युवा समिति जोधपुर की ओर से रातानाडा पंचवटी कॉलोनी स्थित सूर्य प्रतिष्ठान में सामूहिक रूप से सूर्यदेवता को अघ्र्य देकर हवन व दुग्धाभिषेक किया गया। नवनिर्मित गायत्री लिफ्ट का उद्घाटन सुनील शर्मा नई दिल्ली और संघ संरक्षक श्याम लाल शर्मा ने किया। स्वजातीय बंधुओं की ओर से पूर्व में घोषित मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। संघ अध्यक्ष नंदकिशोर हटीला, सचिव रामचंद्र शर्मा, मूलचंद अबोटी आदि मौजूद रहे। आम सहमति से लिए गए कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार कोरोना काल के कारण सरकारी निर्देशों की पालना करते हुए सूर्य सप्तमी महोत्सव का आयोजन सादगी से किया गया। चांदपोल के बाहर सेवगों की बगेची स्थित सूर्यदेव मंदिर में पं. महेन्द्र व गजेन्द्र दवे के आचार्यात्व में आयोजित 126 वें यज्ञ में समाज के लोगों ने आहुतियां देकर विश्वकल्याण की कामना की। यज्ञ महोत्सव समिति के संयोजक पं. नरनारायण बोहरा ने बताया कि महाआरती में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dvZRlq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment