सामूहिक बलात्कार का आरोपी सरपंच व काकी ससुर गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जिले में एक खेत से कृषक महिला का अपहरण करने के बाद कार में सामूहिक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात सरपंच व उसके काकी ससुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि प्रकरण में पीडि़ता की मेडिकल जांच कराने के साथ ही बयान लिए गए थे। सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान में भी महिला ने सरपंच व उसके साथी पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और कार में बारी-बारी से बलात्कार करने के आरोप दोहराए थे। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी सरपंच और उसके काकी ससुर को गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है। गिरफ्तार सरपंच व काकी ससुर को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि गत पन्द्रह फरवरी को खेत से कृषक महिला व उसके पुत्र का दोनों आरोपी कार में अपहरण कर ले गए थे। रास्ते में सामूहिक बलात्कार किया गया था। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद गत 23 फरवरी को महिला ने दोनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pY64ZN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment