वेश्यावृत्ति में लिप्त छह महिलाएं व चार युवक गिरफ्तार
- घासमण्डी में पुलिस कार्रवाई
जोधपुर.
सदर बाजार थाना पुलिस ने जवाहर खाना के पास घासमण्डी स्थित मकान में दबिश देकर वेश्यावृत्ति में लिप्त छह महिला व चार युवकों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
प्रशिक्षु आरपीएस मंगलेश चूण्डावत ने बताया कि घासमण्डी क्षेत्र के एक मकान में वेश्यावृत्ति करवाए जाने की शिकायत मिली। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर थानाधिकारी बंशीलाल के नेतृत्व में पुलिस ने शाम को मकान में दबिश दी, जहां छह महिलाओं को संदिग्ध हालात में पाया। वहां चार युवक बतौर ग्राहक भी मिले। पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छह महिलाओं के साथ लूणावास चारणान गांव निवासी राजू मेघवाल, अलवर में मेघवास डावरी निवासी मूलखराज ओड, लूणावास खारा निवासी नरपत सैन व फलोदी कुंडल के बेलदारों का बास निवासी कैलाशसिंह को गिरफ्तार किया गया। पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pTyRil
0 comments:
Post a Comment