संयुक्त किसान मोर्चा करेगा प्रदर्शन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से देश में चल रहे किसान आन्दोलन के समर्थन में शनिवार को प्रदर्शन किया जाएगा। मोर्चा संयोजक नारायणराम बेड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 62 नागौर रोड नेतड़ा टोल नाका पर दोपहर 12 से 3 बजे प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। साथ ही नेतड़ा टोल नाका पर 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी गांवो को टोल मुक्त किए जाने का भी काम करेंगे।

====

भारतीय किसान संघ नहीं लेगा भाग

जोधपुर। भारतीय किसान संघ ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को देशभर में घोषित जाम में भाग नहीं लेगा। संगठन के प्रांत प्रचार प्रमुख तुलछाराम सिंवर ने बताया कि करीब 70 दिनों से दिल्ली की सीमा पर चल रहा आंदोलन राजनैतिक नेताओं का जमावड़े के चलते मुद्दे से भटक गया है। इसलिए संघ हिंसक चक्काजाम और भूख हड़ताल जैसे कार्यों का नीतिगत समर्थन नहीं करता है।

--



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39PwMin
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment