शराब दुकान जलाने का आरोपी पिस्तौल सहित गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
झंवर थाना पुलिस ने बाड़मेर रोड धवा गांव में शराब दुकान जलाने के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को खुडाला तिराहे के पास नाकाबंदी में शुक्रवार को गिरफ्तार कर अवैध पिस्तौल व एसयूवी जब्त की।
थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि खुडाला तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान वहां आई एक एसयूवी का चालक पुलिस को देख सकपका गया। वह एसयूवी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर एसयूवी रोक ली। तलाशी लेने पर जोगियासनी निवासी एसयूवी चालक रतनसिंह से एक पिस्तौल बरामद की गई। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और रतनसिंह (27) पुत्र जब्बरसिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसयूवी भी जब्त की गई।
पुलिस का कहना है कि तीन-चार माह पूर्व आपसी रंजिश के चलते धवा गांव में मुख्य रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान में आग लगा दी गई थी। इसमें रतनसिंह मुख्य आरोपी है और वारदात के बाद से फरार था। आम्र्स एक्ट में न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के बाद उसे शराब दुकान जलाने के मामले में गिरफ्तार किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39Q5GaR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment