जोधपुर।
कैंसर रोगियों की पीड़ा को समझ पाना नामुमकिन है। पहले सर्जरी और उसके बाद कीमोथैरेपी व हानिकारक विकिरणों के कारण असहनीय पीड़ा। जिसके चलते शरीर तो कमजोर होता ही है, साथ में बाल झडने के समस्या भी आती है। इसी को देखते हुए कैंसर रोगियों की सहायता के लिए जोधपुर में भी दुबई-यूएसए की तर्ज पर सामाजिक जागरूकता आई है। कई संस्थान हेयर डोनेशन के जरिये अपना संबल और सहयोग कर रहे हैं। पिछले एक साल में दर्जनों लोगों ने हेयर डोनेट किए हैं।
रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा ने भी इसी तर्ज पर जो अभियान शुरू किया उसे आगामी एक साल तक स्थाई कर दिया है। अध्यक्ष निमीशा भंडारी बताती हैं कि विदेशों में इस थीम को काफी पहले अपना लिया गया था, जोधपुर में भी इस विषय पर जागरूकता देखी जा रही है। अब क्लब हेयर डोनेट के साथ ही कैंसर रोगी को विग बनाकर उपलब्ध कराएगी। इसमें ब्यूटी पॉइंट की एक्सपर्ट कावेरी बजाज सहयोग दे रही है।
महिलाओं ने उठाया बीड़ा
इस कार्य के लिए 12 इंच या 4 पोनी टेल एकत्र कर विग का निर्माण किया जाता है। सोनल चौधरी ने बताया कि प्रतिभा लड्ढा, नुपूर मेहता, सोनल गोठी, कृपल धारीवाल, रफत खान, टीना लड्ढा की टीम इस जागरूकता अभियान में जुड़ी और अब तक 20 लोगों के हेयर डोनेट करवाए जा चुके हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37431sF
0 comments:
Post a Comment