महंगाई का तड़का, बिगड़ा स्वाद और घर का बजट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

रसोई में उपयोग होने वाले खाद्य तेल, चावल, प्याज और रसोई गैस की तरह कई ऐसी चीजें हैं। जिनमें दाम आसमान पर पहुंच रहे है। ऐसे में आम आदमी को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। लगातार चीजें महंगी होती जा रही है स्थिति यह है कि खाद्य तेल के दाम जो कई महिनों तक स्थिर रहते थे, उसमें 150 से 200 रुपए तक का अंतर आ रहा है। सभी क्वालिटी के चावल के दामों में औसतन 5 से 10 रुपए तक तेजी आई है। ब्रोकर लादूराम पारीक ने बताया कि अब चावल प्रति किलो 70 से 75 रुपए बिक रहे है, जिनकी लॉकडाउन से पहले 55-60 रुपए प्रति किलो कीमत थी। दालों में 5-10 रुपए प्रति किलो तेजी बनी हुई है।रसोई गैस का एक सिलेंडर पहले ही 725 रुपए में मिल रहा है। परिणामस्वरूप लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है।कोरोना के बाद लॉकडाउन को हटे हुए महिनों बीत चुके है। हर चीज का उत्पादन भी लगभग पटरी पर आ चुका है। ऐसे में अब दैनिक उपयोग खासकर खाद्य सामग्री की ऐसी कमी नहीं है लेकिन लगातार महंगाई ने सीमित आय वालों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। तेल की कीमतें बढऩे से बाजार में खाने पीने की चीजों के दामों में अंतर आ गया है।

---

तेल की 2500 रुपए तक कीमत

खाद्य तेलों में मूंगफली, सोयाबीन व सरसों के तेल तेजी बनाए हुए है। लॉकडाउन के पहले मूंगफली तेल का टिन 1700-1750 रुपए में बिक रहा था, वहीं अब अपने उच्चतम भावों पर चल रहा है। मूंगफली तेल के टिन की कीमत 2200-2500 रुपए है। वहीं सरसों के तेल में भी तेजी बन हुई है। लॉकडाउन के बाद सरसों के तेल में प्रति किलो 25-30 रुपए तेजी आई है। जहां आज से एक साल पहले सरसों तेल के टिन की कीमत 1550-1600 रुपए थी, वहीं अब 1900-2200 रुपए पहुंच गया है। सोयाबीन तेल में प्रति किलो 20-25 रुपए तेजी बनी हुई है। लॉकडाउन से पहले 1500-1550 रुपए बिकने वाला सोयाबीन तेल का टिन अब 1850-1925 रुपए में बिक रहा है। घी-तेल व्यापारी सीपी मूथा ने बताया कि है तेलों की कीमतों में तेजी आई है इसका सीधा प्रभाव ग्राहकी पर पड़ा है।

--

ट्रांसपोर्टेशन हुआ महंगा

वाहनों के ईधन में आग लगी हुई है। पेट्रोल 93.10 रुपए और डीजल 85.16 रुपए लीटर हो गया है । पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढऩे से ट्रांसपोर्टेशन महंगा हुआ है।

---

यह है कीमतें

खाद्य तेल (प्रति किलो )

मूंगफली तेल-- 140

सोयाबीन-- 115

सरसो-- 120

----

ईधन (प्रति लीटर )

पेट्रोल -- 93.10

डीजल-- 85.16

रसोई गैस-- 725



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OkiuOw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment