सिख समाज व सैनाचार्य ने सौंपी मंदिर के लिए निधि

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को शहर के विभिन्न कच्ची बस्तियों व कॉलोनियों में घर-घर सम्पर्क कर निधि संग्रह की गई। शहरवासियों में निधि समर्पण के प्रति उत्साह रहा। राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान समिति सदस्यों, विहिप राष्ट्रीय महामंत्री विनायक राव देशपांडे व रामद्वारा के महंत सन्त रामप्रसाद ने रावटी सहित सूरसागर क्षेत्र की विभिन्न कच्ची बस्तियों में निधि संग्रह की। समाजसेवी मुफत सिंह, प्रेम सिंह राव व विहिप प्रान्त अध्यक्ष डॉ राम गोयल ने 11.11 लाख का चेक प्रान्त प्रचारक योगेंद्र व घनश्याम ओझा को सौंपा।

सिख समाज ने सौंपी निधि
आनंद सिनेमा के पास स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में सिख समाज जोधपुर की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए लाखों की निधि भेंट की गई। सरदार जिंतेंद्र पाल सिंह ने कहा कि धर्म की रक्षा में सिख धर्मगुरुओं व समाज बंधुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संघ के प्रांत प्रचारक योगेंद्र ने कहा कि यह धन संग्रह नहीं, बल्कि समर्पण का कार्यक्रम है। सरदार कुलदीप सिंह सलूजा, संघ के प्रांत सहप्रचार प्रमुख हेमंत घोष, सरदार जयपाल सिंह ,परमजीत सिंह, रविंद्र सिंह, गुरमीत सिंह ,लोक सिंह, संतोष सिंह , फतेह सिंह , जसविंदर सिंह , गगनप्रीत सिंह , सरदार सिंह , सुखवीर सिंह बेदी भी मौजूद थे ।

सैनाचार्य ने सौंपा 7 लाख 51 हजार का चेक

विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे ने कहा कि राम मंदिर से ही राष्ट्र मंदिर का निर्माण होगा, इसलिए हर घर से राम मंदिर के लिए अंश स्वरूप सहयोग जाना चाहिए। शुक्रवार को राईकाबाग स्थित युगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि ने भक्तों के सहयोग से 7 लाख 51 हजार की निधि अर्पित की। सैनाचार्य के प्रतिनिधि रघुवीर सिंह भदावत ने बताया कि कार्यक्रम में प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा, प्रांत निधि प्रमुख महेंद्र सिंह राजपुरोहित, प्रांत अध्यक्ष राम गोयल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री पं. राजेश दवे आदि मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों का स्वागत सैन भक्ति पीठ की ओर से नरेंद्र पंवार, भंवरलाल भुंडेल, मुन्नालाल सांखला, नारायणसिंह, प्रेम तापू आदि ने साफा व स्मृति चिह्न भेंट कर किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d8wkxK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment