जोधपुर के उद्योगों को फायर एनओसी लेने के लिए अब यह करना होगा..

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधुपर। औद्योगिक इकाइयों में फायर एनओसी लेने की प्रक्रिया को सरल करने के उद्देश्य से नगर निगम दक्षिण की ओर से शनिवार को बोरानाडा फायर स्टेशन पर विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ.अमित यादव ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में फायर एनओसी लेना आवश्यक है। कई ऐसे औद्योगिक इकाइयां है, जिनकी फायर एनओसी नहीं ली गई है, कई इकाइयों के फायर एनओसी को रिन्यूअल किया जाना है। उद्यमियों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम दक्षिण की ओर से औद्योगिक क्षेत्र बोरानाडा में स्थित नगर निगम के फायर स्टेशन में शनिवार को विशेष शिविर का आयोजन किया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जय सिंह ने बताया कि इस शिविर में आवश्यक दस्तावेजों को जमा करवाकर औद्योगिक इकाइयां फायर एनओसी ले सकेगी। मौके पर फायर एनओसी से संबंधित शुल्क जमा कराने व फायर एनओसी को रिन्यूअल कराने की भी सुविधा रहेगी।

यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने वाले 3 प्रतिष्ठान सीज
जोधपुर। नगर निगम ने नगरीय विकास कर जमा नहीं कराने वाले बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 3 प्रतिष्ठान को सीज किया है। नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ. अमित यादव ने बताया कि कई बार नोटिस जारी किए, साथ ही राज्य सरकार ने एकमुश्त बकाया जमा कराने पर छूट का विशेष प्रावधान किया है। लेकिन इसके बावजूद भी बकायदार समय पर नगरीय विकास कर जमा नहीं करा रहे हैं। नोटिस का प्रत्युत्तर नहीं देने पर निगम ने शुक्रवार को जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया और 3 भवनों को सीज किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3799Vww
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment