जोधपुर। नगर निगम दक्षिण की बोर्ड दूसरी बोर्ड बैठक शुक्रवार को महापौर दक्षिण वनीता सेठ की अध्यक्षता में होगी। बोर्ड बनने के बाद पहली बार बजट भी पास किया जाएगा। कोविड के कारण निगम की आय में निश्चित रूप से कमी आई है। लेकिन उत्तर की तुलना में दक्षिण के पास आय के साधन ज्यादा है, ऐसे में कुछ घोषणाएं होने की भी उम्मीद है। हालांकि इस बैठक में बजट से ज्यादा इंतजार समितियों की घोषणा का रहेगा। 90 दिन के भीतर बोर्ड को समितियां बनाने की अनुशंसा सरकार को करनी होती है। ऐसे में बोर्ड में एक प्रस्ताव समितियां गठन भी रखा है।
विरोध के स्वर भी उठेंगे
मनचाही समितियां लेने के लिए पार्षद प्रयास कर रहे हैं। दक्षिण में 23 समितियां बनेगी। इनमें भवन निर्माण, वित्त व अन्य महत्वपूर्ण समितियां लेने के लिए सभी पार्षद प्रयास में है। यदि मनचाही समितियां नहीं मिलती है तो विरोध के स्वर भी उठ सकते हैं। हालांकि इसका डेमेज कंट्रोल प्लान भी भाजपा ने तैयार रखा है।
भाजपा पार्षदों की बैठक
बोर्ड बैठक से पहले गुरुवार को भाजपा पार्षदों की बैठक भी हुई। महापौर व अन्य भाजपा नेताओं ने एकता का पाठ पढ़ाया। इससे पहले बोर्ड बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने वॉक आउट किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YKJ7yc
0 comments:
Post a Comment