जोधपुर।
जेसीआई जोधपुर वीमेन पॉवर की 2021 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह और 2020 के पुरस्कार वितरण समारोह होटल चन्द्रा इम्पीरियल सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ रुचिका दवे को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। डॉ रुचिका ने अपनी कार्यकारिणी में डॉ अफ साना बेलिम को सचिव, खुशबू श्रीमाली को कोषाध्यक्ष, स्नेहा शर्मा को वीपी मैनेजमेंट एजेंसी, राखी गर्ग को वीपी ट्रेनिंग, हर्षिता श्रीमाली को वीपी प्रोग्राम, निकिता पटवा को वीपी बिजनेस, मोना दवे को वीपी ग्रोथ एंड डवलपमेंट आदि को शपथ दिलाई। नए सदस्य के रूप में छाया श्रीमाली, अंजली अवस्थी व आयुषी श्रीमाली को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन निशांत सिंह सोलंकी ने किया।
समारोह के मुख्य अतिथि संस्थान के जोन अध्यक्ष जितेश आडवाणी ने कहा कि महिलाएं वह शक्ति है जो अपने आप में सम्पूर्ण है, नारी ही देश की प्रमुख रचियता है। इससे पूर्व भूतपूर्व अध्यक्ष पूजा जोशी व्यास ने अपने कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की व उत्कृष्ट कार्य के लिए सदस्यों को सम्मानित किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37fWESX
0 comments:
Post a Comment