महापौर-उप महापौर को बताई क्षेत्र की समस्याएं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
सुभाष नगर विकास समिति की ओर से रविवार को सुभाष नगर राम मंदिर पार्क में महापौर वनीता सेठ, उप महापौर किशन लढ्ढा व स्थानीय पार्षद अनिलकुमार गट्टानी का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महापौर सेठ ने कहा कि नगर निगम शहर की कॉलोनियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने शहर के विकास के लिए प्रस्तावित कार्य योजना में शहर में खिलौना पार्क व चौपाटी विकसित करने की बात कही। उप महापौर किशन लढ्ढा क्षेत्रवासियों के साथ रहकर उनकी समस्याओं के समाधान की बात कही। समिति अध्यक्ष शैलाराम सारण ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। समिति सचिव मेरामाराम चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्रवासियों व बच्चों ने महापौर-उप महापौर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। महापौर ने बच्चों के खेलने के लिए पार्क में झूले, टॉयेज लगाने की सहमती दी। समारोह में समिति पदाधिकारी, क्षेत्रवासी व बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम संचालन समिति सचिव मेरामाराम चौधरी ने किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NuJVEP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment